HomeBreaking NewsBRICS में छाया भारत का टेक टैलेंट, AI से रोबोटिक्स तक 37 इनोवेशन ने मचाई धूम

BRICS में छाया भारत का टेक टैलेंट, AI से रोबोटिक्स तक 37 इनोवेशन ने मचाई धूम

भारत तेजी से ऐसी नई तकनीकें विकसित कर रहा है जो देश की रिसर्च और इनोवेशन क्षमता को मजबूत कर रही हैं। इसका उदाहरण नई दिल्ली(BRICS Summit) के भारत मंडपम में आयोजित भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन में देखने को मिला। 11 और 12 सितंबर 2026 को हुए इस आयोजन में 37 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप और उद्यमों ने अपने तकनीकी समाधान पेश किए। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, बायोटेक और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

प्रदर्शनी में हेल्थटेक से जुड़े कई समाधान खास आकर्षण का केंद्र रहे। Periwinkle Technologies ने AI आधारित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग प्लेटफॉर्म पेश किया, जो एक मिनट से भी कम समय में कैंसर के संभावित जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। वहीं Tricog Health ने ऐसा AI सिस्टम दिखाया, जो ECG की रियल-टाइम जांच और मरीजों की प्राथमिकता तय करने में सहायता करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी तकनीक 12,000 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं में इस्तेमाल हो रही है।

क्वांटम कंप्यूटिंग और समुद्री रोबोटिक्स

QpiAI ने अलग-अलग जरूरतों के लिए क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम प्रदर्शित किए। इनमें 8-क्यूबिट Qvidya, 25-क्यूबिट Indus और 64-क्यूबिट Kaveri प्रोसेसर शामिल हैं। दूसरी ओर, EyeRov ने समुद्री ढांचे की निगरानी और जांच के लिए स्वदेशी रोबोटिक सिस्टम पेश किया, जिसमें अंडरवाटर और सरफेस व्हीकल के साथ AI आधारित विश्लेषण की सुविधा है।

सोलर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नई पहल

Quantsolar Technologies ने अलग-अलग जल क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाली फ्लोटिंग सोलर तकनीक दिखाई। वहीं Chara Technologies ने रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पेश किया जिसका लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक किफायती, टिकाऊ और कुशल बनाना है।

यह भी पढ़ें : हार भी और जुर्माना भी! बर्मिंघम टेस्ट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments