HomeBreaking Newsसेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग! PM मोदी आज करेंगे ‘Semicon India 2026’ का उद्घाटन

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग! PM मोदी आज करेंगे ‘Semicon India 2026’ का उद्घाटन

नई दिल्ली के यशोभूमि में आज यानी 17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026(Semicon India 2026) की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10 बजे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा और इसमें भारत के साथ दुनिया के कई देशों की कंपनियां, निवेशक, नीति-निर्माता, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा लेंगे।

क्या है इस आयोजन की थीम?

इस साल सेमीकॉन इंडिया की थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ रखी गई है। इसका मकसद सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को एक व्यापक रूप में सामने लाना और उद्योग, सरकार, शिक्षा तथा निवेश से जुड़े पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाना है। कार्यक्रम में निवेश, नवाचार और प्रतिभा विकास पर भी चर्चा होगी।

चिप बनने से लेकर सिस्टम तक की पूरी कहानी

इस आयोजन की खासियत यह है कि यहां सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ दिखाया जाएगा। इसमें कच्चे माल और उपकरणों से लेकर चिप डिजाइन, निर्माण, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतिम सिस्टम तक की प्रक्रिया शामिल है। ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ नाम का विशेष अनुभव इस पूरी यात्रा को समझाने में मदद करेगा।

600 से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी और करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से अधिक एग्जीक्यूटिव्स और 150 से ज्यादा वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रदर्शनी, छात्र हैकाथॉन और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े मंच भी होंगे। इस आयोजन के जरिए भारत अपने बढ़ते सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को वैश्विक उद्योग के सामने प्रस्तुत कर रहा है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments