HomeBreaking Newsभारत के नए CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, तीनों सेनाओं के...

भारत के नए CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बनाएंगे और मजबूत

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार को देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने इस पद पर जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्ति ली। सैन्य मामलों के जानकारों के बीच जनरल सुब्रमणि को रणनीतिक सोच और सुरक्षा मामलों, विशेषकर पड़ोसी देशों से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में देखा जाता है।

पूर्व सैन्य नेतृत्व को दी श्रद्धांजलि

कार्यभार संभालने के बाद जनरल सुब्रमणि ने देश के पहले CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अपने पूर्ववर्ती जनरल अनिल चौहान के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और संयुक्त सैन्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीनों सेनाओं के तालमेल को बनाएंगे और मजबूत

नए CDS ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकताओं में सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्रमुख रहेगा। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में संयुक्त संचालन क्षमता बढ़ाने और संगठनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘JAI’ विजन जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

जनरल सुब्रमणि ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वदेशी हथियार प्रणालियों और रक्षा तकनीकों के विकास को गति देने की बात कही। इसके लिए सेना, उद्योग जगत, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर जोर

जनरल सुब्रमणि ने कहा कि जवानों का प्रशिक्षण, कल्याण और उनकी पेशेवर क्षमता को मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हितों की रक्षा के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

चार दशक से अधिक का सैन्य अनुभव

जनरल सुब्रमणि का सैन्य करियर 40 वर्षों से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह थल सेना के उप प्रमुख और मध्य कमान के प्रमुख जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और पश्चिमी सीमाओं पर कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों और संरचनाओं का नेतृत्व किया है। जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से भी उच्च सैन्य शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल की उपाधि भी है।

Read More

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC के एक और बड़े नेता कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में लगी चोट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments