प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इसे भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का उदाहरण बताया गया। करीब 30 हजार भारतीयों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी शामिल हुए। इस दौरान पूरा स्टेडियम ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।
‘ऑपरेशन सिंदूर का डेमो पूरी दुनिया ने देखा’
PM मोदी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। आतंकवादी ठिकानों पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ?” उन्होंने कहा कि भारत केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि अब तेज गति से विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। “भारत अब ‘ग्रो मोर’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई PM ने किया स्वागत
कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया का सच्चा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का उत्सव है। प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मेलबर्न ने मेरा शानदार स्वागत किया। मुझे यहां के लोगों से मिलने का इंतजार था। मेलबर्न ने मैदान मार लिया है, यह कार्यक्रम पूरी तरह हाउसफुल है।”
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की सराहना
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में भारतीय संस्कृति की झलक हर जगह दिखाई देती है। कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया। नाम चाहे जो हो, रंग पूरी तरह भारतीयता का है।”
तीन दिवसीय दौरे पर हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत करना और व्यापार, निवेश, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है।
Read More
आंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक, 4 दिन के इलाज के बाद मरीज की मौत, दो जिलों में मिले 5 पॉजिटिव केस

