HomeBreaking Newsपंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,10 पिस्तौल समेत 2 आरोपी...

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,10 पिस्तौल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 MM) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।

विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और अमेरिका में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब के आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करते थे। शुरुआती जांच में इनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। इससे पहले पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था। उन पर विदेश में बैठे हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक IED रखने का आरोप था। बाद में इसी IED का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हुए धमाके में किया गया था।

कई अपराधिक घटनाओं में शामिल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियारों की खरीद-फरोख्त के अलावा गढ़शंकर इलाके में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना में भी शामिल थे। इससे साफ है कि यह गिरोह न सिर्फ तस्करी बल्कि संगठित अपराध में भी सक्रिय था। इस मामले में अमृतसर के PS SSOC में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

पंजाब पुलिस का सख्त रुख

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य अपराध मुक्त पंजाब सुनिश्चित करना है।

Read More

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, हर मैच से पहले होगा मौन, जानिए वजह?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments