HomeBreaking Newsहिंदुओं के लिए करूंगा काम...नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने के बाद...

हिंदुओं के लिए करूंगा काम…नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने के बाद शुभेंदु अधिकारी का बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को जमीन पर उतारने का काम करेगी।

‘घोषणापत्र के वादे होंगे पूरे’

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी वही करेगी, जिसका वादा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेगी और राज्य के विकास को नई दिशा देगी। टीएमसी पर हमला बोलते हुए अधिकारी ने इसे “भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की कोई ठोस विचारधारा नहीं है और यह जल्द ही खत्म हो जाएगी। नंदीग्राम सीट को लेकर उन्होंने दावा किया कि उन्हें वहां के हिंदू मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला, जबकि मुस्लिम वोट टीएमसी के पक्ष में गया। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

ममता बनर्जी को मिली बड़ी हार

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा, जो भवानीपुर सीट से 15,105 वोटों से हार गईं। शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं नंदीग्राम सीट पर भी अधिकारी ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 9,665 वोटों से हराया।

क्या कहते हैं सीटों के आंकड़े?

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। टीएमसी 81 सीटों तक सिमट गई, जबकि कांग्रेस और एजेयूपी को 2-2 सीटें मिलीं। माकपा केवल 1 सीट जीत पाई।

Read More

बंगाल में सालों से बंद पड़ा था मां दुर्गा का ये मंदिर, BJP की जीत के बाद खुले कपाट, जश्न में डूबे लोग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments