HomeBreaking Newsकांगड़ा में बेरहमी से पति ने की पत्नी की हत्या, जांच में...

कांगड़ा में बेरहमी से पति ने की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि SP अशोक रत्न ने की है।

तांत्रिक के पास ले गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी कुमार सोमवार को अपनी पत्नी काल्टी देवी को किसी तांत्रिक के पास लेकर गया था। इसके बाद दोनों शाम को काल्टी देवी के भाई के घर लौटे थे। पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 3:30 बजे काल्टी देवी अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान सन्नी कुमार ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय मृतका का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था।

भाई ने दी पुलिस को सूचना

घटना की भनक लगते ही मृतका के भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कांगड़ा के लंबागांव का निवासी है और दिहाड़ी मजदूरी करता है।इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

एसपी अशोक रत्न के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Read More

ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने नए नेताओं का आप में किया स्वागत, पंजाब में पार्टी के आधार को किया मजबूत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments