HomeCurrent Newsऋतिक रोशन बने 'कृष 4' के डायरेक्टर, राकेश रोशन ने ‘X’ पर दी...

ऋतिक रोशन बने ‘कृष 4’ के डायरेक्टर, राकेश रोशन ने ‘X’ पर दी जानकारी

ऋतिक रोशन ने भी अपने पिता राकेश रोशन की तरह एक्टिंग के बाद डायरेक्टर बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे। ऋतिक ने एक इवेंट में इस फिल्म के बारे में अपने विचार और डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने के अपने अनुभव को शेयर किया। इस इवेंट में उनके कई फैंस भी मौजूद थे।

कैसा महसूस कर रहे हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इसी इवेंट में अपनी फिल्म ‘कृष 4’ के बारे में उन्होंने बात की। फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर ऋतिक कहते हैं, ‘मुझे मोटिवेशन की जरूरत है। मैं काफी नर्वस हूं।’ फिल्म ‘कृष 4’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अब ऋतिक रोशन के कंधों पर है।

लीड रोल में नजर आ रहे हैं ऋतिक
ऋतिक साइंस फिक्शन, सुपरहीरो स्टोरी ‘कृष’ सीरीज में कृष की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘कृष’ सीरीज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, दर्शक इस सीरीज की फिल्मों का इंतजार करते हैं। इस सीरीज की फिल्मों का निर्देशन अब तक ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया है। अब यह काम ऋतिक करेंगे।
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में
ऋतिक रोशन जहां फिल्म ‘कृष 4’ का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं बतौर एक्टर भी उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें फिल्म ‘वॉर 2’ भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ दिन पहले जूनियर एनटीआर मुंबई में थे। ऋतिक जूनियर एनटीआर को अपना पसंदीदा को-एक्टर भी बताते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments