HomeBreaking Newsलुधियाना में किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण की शुरूआत, 90 दिनों तक...

लुधियाना में किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण की शुरूआत, 90 दिनों तक चलेगा यह विशेष अभियान

पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लुधियाना में बेटियों को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। शहर के सिविल अस्पताल से इस विशेष मुहिम का आगाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह अभियान अगले 90 दिनों तक जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा, जहां किशोरियों को HPV वैक्सीन लगाई जाएगी।

मुफ्त में लगेगी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन

लुधियाना की एसएमओ डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि यह वैक्सीन आमतौर पर निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर पर करीब 4000 रुपये में मिलती है, लेकिन अब इसे सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल टीकाकरण करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को कैंसर मुक्त भविष्य देना है।

14–15 साल की किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

इस अभियान के तहत जिले की 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन दी जाएगी। टीका लगाने के बाद हर बच्ची को करीब 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत मदद मिल सके।

जिले के 19 सरकारी केंद्रों पर सुविधा

यह टीकाकरण अभियान केवल सिविल अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगा। इसके अलावा खन्ना, समराला, रायकोट, जगरांव, साहनेवाल समेत जिले के कुल 19 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

शिक्षकों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता और स्कूलों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और अधिक से अधिक बेटियों को टीकाकरण के लिए आगे लाएं। अधिकारियों का कहना है कि समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव का मजबूत कवच साबित हो सकता है।

Read News

“UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता हो…” हैदराबाद हाउस में बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments