पंजाब सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत शनिवार को राज्य की 40 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी। राशि जमा होते ही लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर मैसेज आने लगे। योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये दिए गए।
ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਨੂੰ ਆਤਮ-ਨਿਰਭਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇੱਕ ਹੋਰ ਅਹਿਮ ਵਾਅਦਾ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਪੂਰਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ…
1 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ 33 ਲੱਖ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਅੱਜ 35.5 ਲੱਖ ਹੋਰ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ 'ਚ ਪੈਸੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ… ਲੇਟ ਫਾਰਮ ਭਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਨੂੰ ਵੀ 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਇਕੱਠੀ… pic.twitter.com/NFXDMQZ8qq— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 1, 2026
‘यह खैरात नहीं, महिलाओं का सम्मान’ – CM मान
पठानकोट के बुंगल स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी प्रमुख वादों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं के सहयोग से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला और उनका सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आर्थिक सहायता किसी पर एहसान नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की पहल है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 1,500 रुपये हर महीने मिलने से कोई अमीर नहीं बन जाएगा, लेकिन यह राशि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।
ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਵੰਡ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੰਗਲ ਤੋਂ LIVE ———- मावां-धियां सत्कार योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान जिला पठानकोट के गांव बुंगल से LIVE https://t.co/3XgsLD8yse
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 1, 2026
नई लाभार्थियों को भी मिलेगा तीन महीने का भुगतान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि जो महिलाएं अब योजना के लिए पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी तीन महीने की राशि एक साथ दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पात्र महिलाओं को उनका अधिकार जरूर मिलेगा। पंजाब सरकार के अनुसार, इससे पहले 1 जुलाई को 32 लाख महिलाओं के खातों में योजना की राशि भेजी जा चुकी थी, जबकि शनिवार को 40 लाख महिलाओं को लाभ मिला।
Read More
पुणे में NSA अजीत डोभाल को मिला प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार

