HomeBreaking Newsबॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कई संवेदनशील क्षेत्रों...

बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कई संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा पर होगा फोकस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। इन दौरों के दौरान वह सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे और सुरक्षा एजेंसियों के साथ अहम बैठकें करेंगे। सरकार का फोकस घुसपैठ रोकने, सीमा सुरक्षा मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों की जमीनी स्थिति की समीक्षा पर रहेगा।

बीकानेर से शुरू होगा दौरा

गृह मंत्री अमित शाह 25 मई की रात राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद 26 मई की सुबह करीब 10 बजे वह BSF की सांचू सीमा चौकी का दौरा करेंगे। यहां वह सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत करेंगे और सुरक्षा बलों के लिए शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

होगी बड़ी सुरक्षा समीक्षा बैठक

बीकानेर दौरे के दौरान दोपहर करीब 2 बजे एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार और BSF के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही राजस्थान के पांच सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सीमा पर घुसपैठ रोकने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बॉर्डर इलाकों की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

गुजरात के हरामीनाला क्षेत्र का भी करेंगे दौरा

29 मई को अमित शाह गुजरात के भुज का दौरा करेंगे। इस दौरान वह BSF की सीमा चौकियों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले हरामीनाला क्षेत्र का भी जायजा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का 5 जून को त्रिपुरा बॉर्डर क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इसके अलावा जून के मध्य में वह पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा करेंगे।

सीमा सुरक्षा मजबूत करने पर सरकार का जोर

केंद्र सरकार लगातार सीमा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। गृह मंत्रालय की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह के ये दौरे जमीनी हालात की सीधी समीक्षा और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय मजबूत करने के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

Read More

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व राज्यसभा सांसद राजमोहिंदर सिंह मजीठिया ‘आप’ में शामिल, CM भगवंत सिंह मान ने किया स्वागत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments