HomeBreaking Newsअमृतसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होला मोहल्ला, श्री...

अमृतसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होला मोहल्ला, श्री हरमंदिर साहिब से निकाला गया विशेष नगर कीर्तन

पंजाब के अमृतसर में होला मोहल्ला के पावन अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब से बुधवार, 4 मार्च 2026 को नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे। यह पर्व सिख समुदाय के लिए बेहद पवित्र माना जाता है और इसे सेवा, साहस और आध्यात्मिकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

श्री अकाल तख्त साहिब की हजूरी में विशेष अरदास

होला मोहल्ला के उपलक्ष्य में श्री अकाल तख्त साहिब की हजूरी में विशेष अरदास की जाएगी। इसके बाद पारंपरिक रीति के अनुसार पंज प्यारे के नेतृत्व में नगर कीर्तन की शुरुआत हुई।

यह करीब 12 बजे शुरू हुआ यह नगर कीर्तन शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरेगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरुवाणी का कीर्तन करते हुए श्री गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करेंगे।

गुरुवाणी और कीर्तन से गूंजा माहौल

नगर कीर्तन के दौरान गुरुवाणी कीर्तन, शबद गायन और भजन सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल होकर धार्मिक उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

यह आयोजन सिख धर्म की मूल शिक्षाओं सेवा, साहस, समानता और समाजिक सद्भाव की याद दिलाता है और लोगों को एकजुट होने का संदेश देता है।

हरमंदिर साहिब में फूलों की होली

होला मोहल्ला के मौके पर श्री हरमंदिर साहिब को विशेष रूप से सजाया गया है। जहां देशभर में होली के दिन रंगों से उत्सव मनाया जाता है, वहीं परिसर में फूलों की होली खेली जाती है।

इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु अमृतसर पहुंचते हैं। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु गुरु के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हैं।

Read More

खामेनेई का बेटा मोजतबा खामेनेई बना ईरान का नया सुप्रीम लीडर, वर्चुअल बैठक में हुआ फैसला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments