HomeBreaking Newsअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, HAF ने आरोपियों को...

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, HAF ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की

अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) के मुताबिक, रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों ने ईंटें फेंकीं। संगठन का दावा है कि हमले में मंदिर की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

दोपहर में मंदिर पर फेंकी गईं ईंटें

HAF के अनुसार, घटना स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने मंदिर की ओर ईंटें फेंकीं, जिससे परिसर को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी गई। HAF ने बताया कि मंदिर में लगे सर्विलांस कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है और अधिकारी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। इसके जरिए हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सिविल राइट्स यूनिट को दी जानकारी

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह मंदिर के पदाधिकारियों के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की गई है। संगठन के मुताबिक, घटना की जानकारी FBI की सिविल राइट्स यूनिट तक भी पहुंचाई जा रही है। HAF ने हमले को संभावित हेट क्राइम के एंगल से जांचने की मांग की है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

गांधी जयंती और हिंदू हेरिटेज मंथ के बीच घटना

HAF ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय को लेकर नफरत और आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर संगठन चिंता जताता रहा है। संगठन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। HAF के मुताबिक, यह घटना महात्मा गांधी की जयंती और ओहायो में घोषित ‘हिंदू हेरिटेज मंथ’ की शुरुआत के दिन हुई। संगठन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों से भारतीय और हिंदू अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस जांच में सर्विलांस फुटेज और घटना से जुड़े अन्य सबूतों की समीक्षा की जा रही है।

Read More

ओमान में था बैन, कट्टरपंथी विचारधारा… कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का नाम आया सामने, बैग में भरे थे फिलिस्तीन के पर्चे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments