HomeBreaking Newsहिमाचल TET 2026 का शेड्यूल जारी, इस तारीख तक करें आवेदन, जानें...

हिमाचल TET 2026 का शेड्यूल जारी, इस तारीख तक करें आवेदन, जानें कब किस विषय का होगा पेपर

Himachal TET 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने नवंबर में आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

कितना देना होगा विलंब शुल्क?

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है। 4 से 8 अक्टूबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 600 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क देना होगा।

फॉर्म में गलतियों को सुधारने का दिया गया मौका

आवेदन फॉर्म भरते समय हुई गलतियों को सुधारने का मौका भी दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन में दर्ज विवरण में 9 से 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, श्रेणी या उपश्रेणी बदलने के लिए अभ्यर्थी को 15 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से धर्मशाला स्थित शिक्षा बोर्ड कार्यालय पहुंचकर आवेदन करना होगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कब दिए जाएंगे एडमिट कार्ड?

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आवेदन से संबंधित तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक TET परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक आयोजित होंगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि ढाई घंटे रहेगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।

22 नवंबर का पेपर

22 नवंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा होगी, जबकि शाम के सत्र में जेबीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

29 नवंबर का पेपर

29 नवंबर को सुबह टीजीटी नॉन-मेडिकल और स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से 12) की परीक्षा होगी। शाम के सत्र में टीजीटी संस्कृत और स्पेशल एजुकेटर प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

6 दिसंबर का पेपर

6 दिसंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी मेडिकल, पंजाबी और उर्दू की परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं शाम के सत्र में टीजीटी हिंदी की परीक्षा होगी।

Read More:

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी हाई-टेक सिटी, नजदीकी के कारण निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments