HomeBreaking Newsविशाखापत्तनम में दिल दहला देने वाला हादसा, नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की...

विशाखापत्तनम में दिल दहला देने वाला हादसा, नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर फ्रिज में छिपाया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया।

ऑनलाइन मंगाया चाकू

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद ऑनलाइन चाकू मंगाया और शव को कई हिस्सों में काट दिया। इसके बाद कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा गया, जबकि सिर और हाथों को अदाविवरम इलाके के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया गया।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी कहानी

आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा में तैनात है। मृतका मोनिका से उसकी मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अक्सर शहर में मिलते-जुलते थे।

पैसों और धमकी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी का दावा है कि महिला ने उससे करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे और वह उसके वैवाहिक जीवन को उजागर करने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बता दें कि घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए और अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस अपराध में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Read More

IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर बवाल, UGC के नियमों ने बढ़ाई स्टूडेंट्स की टेंशन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments