HomeBreaking Newsसिंगापुर के SING फोरम में हरियाणा के CM का बड़ा विजन, राज्य...

सिंगापुर के SING फोरम में हरियाणा के CM का बड़ा विजन, राज्य बनेगा देश की इनोवेशन कैपिटल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Haryana CM) ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन Singapore India Network for Growth (SING) फोरम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति, अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास के लिए नए अवसर तलाशना तथा सिंगापुर के साथ सहयोग को और मजबूत करना था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के संबंध केवल कारोबार और निवेश तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से विश्वास, मित्रता, संस्कृति और लोगों के आपसी जुड़ाव की मजबूत नींव रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक किसी भी साझेदारी की सफलता केवल समझौतों से तय नहीं होती। असली महत्व इस बात का है कि इन समझौतों से लोगों, कारोबार और जमीन पर दिखाई देने वाले विकास को कितना फायदा पहुंचता है।

पुराने सहयोग को नई दिशा देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने हरियाणा और सिंगापुर के बीच पहले हुए सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में लॉजिस्टिक्स, टाउनशिप, एविएशन, स्मार्ट सिटी, वेलनेस, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सिंगापुर की कंपनियों और संस्थाओं के साथ पांच बड़े एमओयू किए गए थे। इन समझौतों का प्रस्तावित कुल मूल्य 3.8 बिलियन सिंगापुर डॉलर से अधिक था।

उन्होंने गुरुग्राम में असेंडास-सिंगब्रिज द्वारा विकसित इंटरनेशनल टेक पार्क को दोनों पक्षों के सहयोग का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इसी आधार को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में नए निवेश, उद्योग और तकनीकी विकास को गति देने की दिशा में काम किया जाएगा।

हरियाणा को इनोवेशन का केंद्र बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को केवल एक मजबूत औद्योगिक राज्य बनाना नहीं है। इसके साथ राज्य को भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ना है।

यह भी पढ़ें : मासिक शिवरात्रि 8 या 9 अक्टूबर? निशिता मुहूर्त से तय होगी तारीख, अगले दिन होगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments