HomeBreaking News'जब तक इश्क न मिले, सांसें मत लेना...' Awarapan 2 के...

‘जब तक इश्क न मिले, सांसें मत लेना…’ Awarapan 2 के बाद महादेव की भक्ति में लीन हुए इमरान हाशमी, ‘Gunmaster G9’ का टीजर रिलीज

Gunmaster G9 Teaser: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी म्यूजिकल हिट फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऐलान करते हुए इसका ऑफिशियल टीजर भी रिलीज कर दिया है। 25 अगस्त को जारी किए गए इस टीजर में इमरान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है।

एक्शन के साथ दिखा जुनूनी इश्क

‘गनमास्टर G9’ को एक्शन, म्यूजिक और जुनूनी इश्क से जुड़ी कहानी के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इसमें इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर के कुछ सीन्स आनंद एल राय और धनुष की फिल्म ‘रांझणा’ की याद भी दिलाते हैं।

गंगा में डुबकी लगाते दिखे इमरान

टीजर की शुरुआत में इमरान हाशमी गंगा में डुबकी लगाते नजर आते हैं। इसके बाद वह महादेव का नाम जपते हुए दिखाई देते हैं। छोटा होने के बावजूद टीजर में दमदार डायलॉग और इंटेंस विजुअल्स कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। इमरान के किरदार को निडर और जुनूनी अंदाज में दिखाया गया है।

महादेव से की इश्क पूरा होने की दुआ

टीजर में इमरान हाशमी का किरदार महादेव से अपने प्यार की मंजिल तक पहुंचने की दुआ करता है। वह कहते हैं, ‘मुझे चाहे दुनिया सबसे बुरी मौत दे देना। मेरे जिस्म के टुकड़े कर देना और कौंवे-गिद्ध को खिला देना, पर महादेव से इतनी सी विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक न पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना।’

VFX और एक्शन ने खींचा ध्यान

‘गनमास्टर G9’ के टीजर में वीएफएक्स की भी झलक देखने को मिलती है। इसकी एडिटिंग तेज और प्रभावी है, जो फिल्म के एक्शन से भरपूर माहौल को और दमदार बनाती है। इमरान के हाथ में नजर आती रिवॉल्वर कहानी के एक्शन टोन को साफ तौर पर सामने रखती है।

2 दशक बाद फिर साथ आई तिकड़ी

‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ में साथ काम कर चुके इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया अब ‘गनमास्टर G9’ के लिए दोबारा साथ आए हैं। करीब 2 दशक बाद यह तिकड़ी फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएगी, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

रिलीज डेट पर होगा बड़ा क्लैश

मेकर्स ने ‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की रोमांस फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा। इस क्लैश की खास बात यह है कि ‘गनमास्टर G9’ में अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे, जबकि दूसरी फिल्म में उनके सगे भाई आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं।

Read More:

फ्लाइट उड़ाने से पहले नशे में तो नहीं? पायलटों के लिए 100% डोप टेस्ट पर विचार, जानें क्या है सरकार का नया प्लान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments