फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की थी। लेकिन पीएम मोदी की पोस्ट का Grok द्वारा किया गया हिंदी-से-अंग्रेजी अनुवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। AI ने कैप्टन के सरनेम ‘मच्छार’ का अर्थ निकालकर उसे “Mosquito” लिख दिया।
नाम को सरनेम की जगह शब्द समझ बैठा AI
Grok के अनुवाद में कैप्टन का नाम “Captain Mosquito Smith” दिखाई दिया। इसके साथ उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए लिखा गया- “Captain Mosquito Smith is a hero.” यूजर्स ने तुरंत इस गलती को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि ‘मच्छार’ यहां किसी सामान्य हिंदी शब्द के तौर पर नहीं, बल्कि कैप्टन के नाम का हिस्सा यानी सरनेम है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने AI के इस अनुवाद को लेकर सवाल उठाए और इसे गलत संदर्भ में किया गया अनुवाद बताया।
This is a terrible translation, @Grok. pic.twitter.com/wCtXNwD8ta
— Abhijit Chavda (@AbhijitChavda) October 1, 2026
PM मोदी ने की थी कैप्टन की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने और बेहद मुश्किल परिस्थिति के बावजूद कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुए हमले में कैप्टन मच्छार घायल हुए थे। घटना के दौरान उन्होंने स्थिति का सामना किया और विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। इसी वजह से उनकी बहादुरी की चर्चा हुई।
आलोचना के बाद Grok ने सुधारा अनुवाद
गलत अनुवाद को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आने के बाद Grok ने अपनी गलती स्वीकार की। एक यूजर के जवाब में AI ने माना कि यह “बहुत खराब काम” था। Grok ने बताया कि हिंदी में ‘मच्छर’ का अंग्रेजी अर्थ “mosquito” होता है और इसी वजह से नाम का गलत अनुवाद हो गया। इसके बाद संशोधित अनुवाद में कैप्टन का नाम सही रूप में “कैप्टन स्मित मच्छार” रखा गया। नए अनुवाद में उनकी बहादुरी और गंभीर परिस्थितियों में दूसरों की जान बचाने के प्रयास का सही संदर्भ भी शामिल किया गया। साथ ही कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना दोहराई गई।
Read More

