HomeBreaking Newsगंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने से मचा बवाल, टोकने पर भड़की...

गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने से मचा बवाल, टोकने पर भड़की महिला…

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाट(Ganga Ghat) पर एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया। बताया जा रहा है कि यह घटना सर्वानंद घाट की है, जहां एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची थी। इसी दौरान वह अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी। घाट पर मौजूद लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो महिला शांत होने के बजाय उल्टा उनसे ही बहस करने लगी और ऊंची आवाज में बोलने लगी।

एक्स पर सामने आया वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने विरोध कर रहे लोगों को खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि अगर उसने सच्चे मन से पूजा की है, तो विरोध करने वालों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। मामला बढ़ता देख उसके परिजनों ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से जाने के लिए समझाया जिसके बाद वह कुत्ते को लेकर घाट से चली गई।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह घटना कब की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी

इस मामले पर तीर्थ पुरोहितों ने भी नाराजगी जताई है। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का कहना है कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए देवी स्वरूप है जहां लोग धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ करते हैं।

ऐसे स्थान पर इस तरह की गतिविधि न केवल अनुचित है बल्कि आस्था से जुड़ी मर्यादाओं की अनदेखी भी है। उनका मानना है कि जानवर के प्रति स्नेह रखना गलत नहीं है लेकिन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की अनदेखी करना उचित नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़ें : आज मोबाइल पर अचानक बजने लगेगी खतरे की घंटी! घबराएं नहीं देशभर में हो रही इमरजेंसी ड्रिल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments