HomeBreaking Newsआज मोबाइल पर अचानक बजने लगेगी खतरे की घंटी! घबराएं नहीं देशभर...

आज मोबाइल पर अचानक बजने लगेगी खतरे की घंटी! घबराएं नहीं देशभर में हो रही इमरजेंसी ड्रिल, जानें करना क्या होगा?

Emergency Alert on Mobile Phones: अगर आज आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप की आवाज के साथ कोई आपदा से जुड़ा मैसेज दिखाई देने लगे, तो घबराने की जरूरत बिलकुल नहीं है। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा भेजा गया एक राष्ट्रव्यापी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण है, जो 2 मई 2026 को किया जा रहा है।

क्यों की जा रही ये ड्रिल?

इसके तहत नागरिकों के मोबाइल फोन पर सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिए एक आपातकालीन अलर्ट भेजा जाएगा। इस दौरान फोन पर तेज आवाज, वाइब्रेशन या ऑडियो मैसेज सुनाई दे सकता है। यह पूरी प्रक्रिया केवल सिस्टम की जांच के लिए है और किसी वास्तविक आपदा से इसका कोई संबंध नहीं है।

घबराने की नहीं है जरूरत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है। लोगों से अपील की गई है कि अलर्ट मिलने पर घबराएं नहीं और इसे गंभीर खतरे के रूप में न लें। इसका उद्देश्य केवल यह देखना है कि आपात स्थिति में सूचना कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।

किन जगहों पर होगा परीक्षण

यह परीक्षण दिल्ली-एनसीआर समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किया जाएगा। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों और उन राज्यों को इस ड्रिल से बाहर रखा गया है, जहां चुनाव प्रक्रिया चल रही है या होने वाली है।

सोशल मीडिया पर भी दी गई जानकारी

इस ड्रिल को लेकर संबंधित अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर भी जानकारी साझा की है। नागरिकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि इस तरह का अलर्ट आए तो वह सिर्फ एक टेस्ट होगा।

ड्रिल का क्या है मुख्य उद्देश्य

इस अभ्यास का मकसद आपदा के समय संचार व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक जरूरी जानकारी समय पर पहुंचाई जा सके। इसके जरिए सिस्टम की क्षमता और प्रतिक्रिया समय को परखा जाएगा। National Disaster Management Authority का मानना है कि इस तरह के नियमित अभ्यास से देश की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सकता है। इससे भविष्य में किसी भी संकट के समय जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

Read More:

ईरान जंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स करेगी कम, विदेश यात्रा हो सकती है मुश्किल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments