HomeBreaking Newsअब 30 जून तक दुधवा टाइगर रिजर्व का दीदार कर सकेंगे पर्यटक!

अब 30 जून तक दुधवा टाइगर रिजर्व का दीदार कर सकेंगे पर्यटक!

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व से पर्यटकों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि दुधवा टाइगर रिजर्व का वर्तमान सत्र 15 जून से 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए सत्र के दौरान पर्यटक पसंदीदा वन्य जीवो का दीदार कर सकेंगे।

मौजूदा पर्यटन सत्र में पिछले साल की अपेक्षा इस साल न केवल पर्यटकों की संख्या में हजारों की तादात में इजाफा हुआ है। बल्कि राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पार्क का रुख करने वालों में देशी,विदेशी पर्यटकों शामिल है। इस बार टाइगर की साइटिंग बेहतरीन हुई है। वन्य जीव में प्रत्येक सप्ताह करीब 5 दिन एक या एक से अधिक टाइगर देखने को मिले हैं जबकि इसके अतिरिक्त भालू ,गैंडा, हाथी,बारासिंघा सहित अन्य दुर्लभ वन्य जीवों के दीदार सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने है।अच्छी साइटिंग होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है। इसी उत्साह और भीड़ को देखते हुए पार्क प्रशासन ने इस पर्यटन सत्र को बढ़ाने का फैसला लिया है।

READ MORE: 2 करोड़ की चोरी का महाखुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, सोना-हीरे का खजाना बरामद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments