HomeCurrent Newsफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा, दिल्ली की...

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा, दिल्ली की AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल

भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ 16 से 19 फरवरी तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है और इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। उनके आधिकारिक कार्यक्रम 17 फरवरी से शुरू होंगे।

मुंबई में होगी उच्चस्तरीय बैठक 

17 फरवरी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान रक्षा, तकनीक, व्यापार और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर और एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

शाम को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होटल ताज महल पैलेस में आयोजित भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम में भाग लेंगे, जहां स्टार्टअप, तकनीकी सहयोग और अनुसंधान साझेदारी पर जोर रहेगा। इसके बाद वे गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भागीदारी

18 और 19 फरवरी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट में उनकी उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला AI समिट है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नीति निर्माण और जिम्मेदार उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत सरकार का मानना है कि AI शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक बदलाव ला सकता है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments