HomeBreaking Newsअमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर तगड़ा एक्शन, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट...

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर तगड़ा एक्शन, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा नीतीश कौशल

FBI Most Wanted List: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। एजेंसी के अनुसार, नीतीश कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। FBI की इस कार्रवाई को जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ चल रही जांच में अहम माना जा रहा है।

भगवानपुरिया गैंग से जुड़े होने का आरोप

FBI ने मंगलवार को जारी जानकारी में कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के लिए हिंसक वारदातों को अंजाम दिया। एजेंसी के मुताबिक, इन घटनाओं में अपहरण और मारपीट जैसी आपराधिक गतिविधियां भी शामिल हैं।

FBI ने क्या कहा?

एफबीआई ने अपने बयान में कहा, “नीतीश कौशल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त है।” एजेंसी का कहना है कि यह संगठन कई देशों में एक्टिव रहा है और उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

लोगों से जानकारी शेयर करने की अपील

FBI ने नीतीश कौशल को हथियारबंद, खतरनाक और फरार रहने की कोशिश करने वाला व्यक्ति बताया है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि यदि उसके बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत FBI कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को सूचित करें।

अमेरिकी अदालत से जारी हुआ वारंट

FBI के अनुसार, जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत भारत के पंजाब से हुई थी और इसकी गतिविधियां कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित दूसरे क्षेत्रों तक फैली थीं। एजेंसी ने बताया कि लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 25 जून को नीतीश कौशल के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था। उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइजेशन्स (RICO) कानून के तहत साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत कार्रवाई

FBI की यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई है। इस अभियान के दौरान अमेरिका, कनाडा और यूरोप में कई स्थानों पर छापेमारी और ED संबंधी कार्रवाई की गई।

Read More:

तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, प्लॉट, फ्लैट और खेती की जमीन सहित करोड़ों का मालिक निकला चीफ इंजीनियर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments