HomeBreaking Newsफतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में महाते समय डूबे 6 युवक, 4...

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में महाते समय डूबे 6 युवक, 4 की मौत, 2 की बची जान…

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले(Fatehpur Accident) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के पास रिन्द नदी में नहाने गए 6 युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, सभी युवक दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक पानी में फंस गया, जिसे बचाने के लिए बाकी दोस्त भी नदी में उतर गए। देखते ही देखते सभी गहरे पानी की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

4 की हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी युवकों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक 4 की मौत हो चुकी थी। वहीं, दो युवकों की जान बचा ली गई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : दोस्त ने नशे के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो सिर में ठोक दी लोहे की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments