भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म करने का फैसला लिया है। सगाई के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लेकर अपने रिश्ते पर विराम लगा दिया है। इस दुखद खबर की पुष्टि खुद आकृति अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद भावुक संदेश साझा करते हुए की है।

भविष्य के अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को बताई वजह
आकृति अग्रवाल ने अपने बयान में लिखा कि भारी मन के साथ वे यह साझा कर रही हैं कि भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और प्यार करते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए दोनों ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी आगे की राहें अब एक साथ नहीं हैं।
मार्च 2026 में हुई थी दोनों की सगाई
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में ही अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय पृथ्वी शॉ ने अपनी सगाई समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, जुलाई के महीने में आकृति द्वारा किए गए कुछ रहस्यमयी पोस्ट के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।
फैंस और मीडिया से की गोपनीयता बनाए रखने की अपील
अपने पोस्ट के अंत में आकृति ने दोनों के लिए शांति, खुशी और बेहतर भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने इस कठिन समय में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से अपील की है कि उनके इस फैसले को लेकर कोई भी मनगढ़ंत बातें या कयास न लगाए जाएं, क्योंकि उन्होंने आपसी समझबूझ के साथ ही अलग होने का यह कदम उठाया है।
READ MORE: टाटा संस में चंद्रशेखरन की वापसी तय, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल को दी मंजूरी

