HomeCurrent Newsकिश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का अभियान जारी, जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर ढेर

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का अभियान जारी, जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर ढेर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। संयुक्त अभियान के दौरान आतंकी संगठन का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

सूत्रों के अनुसार, सेना को छात्रू के घने जंगलों में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

संयुक्त अभियान में मिली सफलता

यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, 2 पैराशूट बटालियन (विशेष बल) और भारतीय सेना की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। हालांकि, अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है।

इलाके में कड़ा सुरक्षा घेरा

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अन्य आतंकवादियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

Read More

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, 631 ठिकानों पर रेड, 217 अपराधी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments