पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पिता बलकौर सिंह ने चैनल की तरफ से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर कड़ा एतराज जताते हुए लीगल नोटिस भेजा है. इसके साथ ही Mumbai पुलिस के डीजीपी व जुहू पुलिस को पत्र लिखकर 11 जून को जुहू स्थित सोहो हाउस में प्रस्तावित स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है. जानकारी अनुसार, मूसेवाला के परिवार के लीगल काउंसलर गुरबिंदर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री की प्रोड्यूसर और सीरीज प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भिजवाया है. जिसमें पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी अप्रकाशित सामग्री, निजी जानकारियां और हत्या से जुड़ी जांच को बिना परिवार की अनुमति के दिखाया जा रहा है. उन्होंने इसे न केवल अवैध, बल्कि मानसिक रूप से पीड़ादायक और भारतीय कानूनों का उल्लंघन बताया है.
मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री विवादों के घेरे में, स्क्रीनिंग पर रोक की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक पहुंचा मंजिल पर, रास्ते में टूटे पेड़-पुल और हटाने पड़े बिजली के पोल
on 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक पहुंचा मंजिल पर, रास्ते में टूटे पेड़-पुल और हटाने पड़े बिजली के पोल
on हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे, आज CM नायब सैनी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई बड़े ऐलानों पर रहेगी नजर
on फिल्लौर में CM भगवंत सिंह मान की हाई लेवल मीटिंग आज, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की होगी समीक्षा
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

