HomeBreaking Newsदिल्ली में मौसम का यू-टर्न! आंधी-तूफान और जोरदार बारिश से मिली राहत,...

दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! आंधी-तूफान और जोरदार बारिश से मिली राहत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। राजधानी के कई इलाकों में तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व लू से कुछ राहत मिली।

विजिबिलिटी में आई भारी गिरावट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, धूलभरी आंधी और तूफान की वजह से दिल्ली में विजिबिलिटी घटकर 1500 मीटर रह गई। सुबह 7:30 बजे तक यही विजिबिलिटी 3500 मीटर दर्ज की गई थी। तेज हवाओं और धूल के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई।

पूसा इलाके में सबसे तेज चली हवा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नई दिल्ली के पूसा इलाके में हवा की रफ्तार 81 किमी, घंटा दर्ज की गई, जो सबसे ज्यादा रही। वहीं पालम इलाके में हवा की गति 56 किमी/घंटा और प्रगति मैदान में 35 किमी,  घंटा रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के कई इलाकों में धूलभरी आंधी, बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान मध्यम से तीव्र गरज-चमक वाला तूफान चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 60-80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार, ‘अगले 2 घंटों के दौरान क्षिण पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में मध्यम धूलभरी आंधी आने की संभावना है।’

बारिश और तेज हवाओं की संभावना

IMD के मुताबिक, ‘वहीं, साउथ दिल्ली और साउथ वेस्ट दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 60–80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं।’ विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

आज इतना रह सकता है तापमान

मौसम विभाग ने शनिवार 23 मई के लिए न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि गर्मी से राहत कुछ समय के लिए ही मिलेगी। कुछ इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की भी संभावना है।

Read More:

‘इवांका को मारना होगा…’ ट्रंप की बेटी की हत्या की कोशिश, घर का नक्शा हाथ में लिए घूम रहा आतंकी, क्या ईरान ने रची साजिश?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments