HomeBreaking Newsदिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज अगले 2 दिन आंधी-बारिश के आसार,...

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज अगले 2 दिन आंधी-बारिश के आसार, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर(Delhi Weather) के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम बदलने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

कुछ दिनों से महसूस हो रही बेहद गर्मी

पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के कारण दिल्ली में गर्मी और उमस दोनों महसूस की जा रही हैं। रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

बारिश से मिलेगी राहत

राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सफदरजंग, लोधी रोड और अयानगर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया जिससे उमस बढ़ी रही।

IMD का कहना है कि बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद फिलहाल नहीं है। मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : सोमनाथ विजय के 75 वर्ष पूरे, CM रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में किए दर्शन, दोहराया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments