HomeBreaking Newsदिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, दो विधायकों समेत 7 घायल, डिवाइडर पार...

दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, दो विधायकों समेत 7 घायल, डिवाइडर पार कर इनोवा से टकराई कार

Delhi Road Accident: दिल्ली के ITO इलाके में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। IP एस्टेट थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में दो विधायकों समेत 7 लोग घायल हो गए। हादसा PWD ऑफिस के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है।

डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पहुंची स्विफ्ट

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आशुतोष पांडे (32) अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ स्विफ्ट कार में सवार थे। परिवार लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर की रेलिंग पार कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई।

सामने से आ रही इनोवा से जोरदार टक्कर

डिवाइडर पार करने के बाद स्विफ्ट सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें दो विधायक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

इनोवा में सवार थे दो विधायक

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इनोवा कार में किराड़ी विधानसभा के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल सवार थे। हादसे के बाद दोनों विधायकों समेत सभी घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल यानी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी की जांच की। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की।

CNG लीक की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड

हादसे के बाद CNG लीक होने की सूचना भी मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।

ट्रैफिक व्यवस्था हुई सामान्य

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया गया। पुलिस ने हादसे की शुरुआती जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्विफ्ट कार डिवाइडर से किस वजह से टकराई।

रफ्तार और चालक के नियंत्रण की जांच

पुलिस हादसे के समय कार की रफ्तार और चालक का नियंत्रण बिगड़ने की वजह समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Read More:

सावन के पवित्र महीने का आखिरी सोमवार आज, देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, चारों ओर ‘बम-बम भोले’ की गूंज

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments