Delhi Police ने 16 फरवरी को अपना 79वां स्थापना दिवस गर्व और उत्साह के साथ मनाया। राजधानी के जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने देश के महान नेता सरदार वल्लभभाई पटेल का 32 फीट ऊंचा भव्य 3D चित्र अनावरण किया।
यह चित्र राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ पुलिस बल के लिए साहस, एकता और सेवा की प्रेरणा का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग, तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
PCC-CVR की नई डिजिटल सेवा लॉन्च
स्थापना दिवस समारोह के दौरान पुलिस मुख्यालय में ‘देश का सर्वश्रेष्ठ थाना ट्रॉफी’ प्रदर्शित करने के लिए विशेष ट्रॉफी विट्रिन का भी उद्घाटन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस आयुक्त ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
तकनीकी सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने Police Clearance Certificate (PCC) और Character Verification Report (CVR) के लिए नई वेब और टैब आधारित डिजिटल सेवा शुरू की। इस ऑनलाइन प्रणाली के तहत आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और तेज हो गई है। आवेदन के 21 दिनों के भीतर प्रमाणपत्र सीधे आवेदक के ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।
T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुआत
युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से JJ प्रीमियर लीग T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरुआत की गई। पुलिस का मानना है कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।