HomeBreaking Newsदिल्ली में को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 4 लोगों को...

दिल्ली में को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार…

दिल्ली(Delhi) पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये सभी आरोपी देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में लगे हुए थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों को महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार के अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया है।

इनके पास से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और समाज में नफरत फैलाने के इरादे से सक्रिय थे।

जांच में हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि ये लोग खतरनाक सोच और भड़काऊ विचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे थे ताकि अपने मंसूबों को अंजाम दे सकें। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये युवक सोशल मीडिया के बंद (क्लोज्ड) ग्रुप्स के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। इन ग्रुप्स में कथित तौर पर उग्र विचारधारा, हिंसक गतिविधियों और हथियारों से जुड़ी चर्चाएं होती थीं। पुलिस के अनुसार, इसी नेटवर्क के जरिए ये लोग नए लोगों को जोड़ने और उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहे थे। इनमें से दो आरोपी मिलकर रिमोट से संचालित आईईडी तैयार करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए बॉल बेयरिंग, कीलें और खिलौना कार जैसी सामग्री पहले ही जुटा ली गई थी।

दिसंबर में दिल्ली आया था एक आरोपी 

तफ्तीश में यह जानकारी भी सामने आई है कि एक आरोपी दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था, जहां उसने लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी साझा की थी, जिससे लोगों को भड़काया जा सके। वहीं, एक अन्य आरोपी ऑनलाइन माध्यम से फंड जुटाने में लगा था, जबकि दूसरा लोगों को हथियार चलाने और प्रशिक्षण दिलाने का झांसा दे रहा था।

क्या करते थे आरोपी ?

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सामान्य माहौल से आते हैं और अधिकतर की पढ़ाई दसवीं कक्षा तक ही सीमित है। कोई मैकेनिक का काम करता था तो कोई सिक्योरिटी गार्ड या प्लंबर के रूप में काम कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया और कट्टरपंथी प्रभाव के चलते ये युवक धीरे-धीरे गलत रास्ते पर बढ़ते चले गए और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। फिलहाल स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पूर्व कप्तान सरफराज अहमद बने पाकिस्तान टीम के हेड कोच…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments