HomeBreaking Newsदिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या से मची सनसनी, पुलिस...

दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या से मची सनसनी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में हुई एक चौंकाने वाली हत्या(Delhi Murder) के पीछे के रहस्य को तेज़ी से सुलझा लिया है। इस मामले को महज़ 24 घंटों के भीतर सुलझाते हुए, पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल की शाम लगभग 5:36 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि अंध विद्यालय के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां, 63 वर्षीय माधो राम अपने घर की पहली मंज़िल पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरु की जांच

माधो राम भारतीय रिज़र्व बैंक(RBI) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे वे अपने परिवार जिसमें उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे के साथ रहते थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई, स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई, और पुलिस मुखबिरों से भी मदद ली गई।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस घटना के सामने आने के बाद आस-पास के इलाके में दहशत फैल चुकी है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए और मामले की जांच पड़ताल शुरु की। इसके बाद कुछ तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आज़ाद उर्फ़ जाजू और उसकी पत्नी रुबीना के रूप में हुई है ये दोनों ही गोल मार्केट इलाके के रहने वाले हैं।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान, आज़ाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह माधो राम से पैसों का कर्ज़ मांग रहा था, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने इस अपराध को अंजाम दिया।

इस बीच, उसकी पत्नी रुबीना ने घटना के बाद खून से सने कपड़ों को धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आज़ाद पेशे से एक दर्ज़ी है। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है, और अतिरिक्त सबूत जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पहले जल्दबाजी, अब बदले ट्रंप के सुर…क्यों गिनाए फर्स्ट और सेकेंड वर्ल्ड वॉर ?…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments