HomeBreaking Newsदिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के रोकते ही शख्स ने टेंपो में लगाई...

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के रोकते ही शख्स ने टेंपो में लगाई आग, तलवार और काला झंडा लेकर सड़क पर मचाया हंगामा!

पूर्वी दिल्ली(Delhi) के गाजीपुर बॉर्डर के पास गुरुवार (12 नवंबर) की सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच के लिए रोके जाने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही टेंपो में आग लगा दी। इसके बाद वह हाथ में तलवार और काला झंडा लेकर सड़क पर हंगामा करता नजर आया। इस घटना के चलते इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। उस समय यातायात पुलिस की टीम गाजीपुर बॉर्डर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक मालवाहक टेंपो को रुकवाया और उसके चालक से जरूरी कागजात दिखाने को कहा। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से चालक नाराज हो गया। आरोप है कि वह टेंपो से नीचे उतरा और ज्वलनशील पदार्थ निकालकर अपने वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते टेंपो से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

तलवार और काला झंडा लेकर सड़क पर दिखा व्यक्ति

घटना के सामने आए कथित वीडियो में व्यक्ति जलते हुए टेंपो के पास तलवार और काला झंडा लहराता दिखाई दे रहा है। उसके इस व्यवहार से आसपास मौजूद लोगों में डर और घबराहट फैल गई। सड़क पर हंगामे के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस और दमकल की टीम ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। दमकल विभाग की मदद से टेंपो में लगी आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आरोपी व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे की पूरी वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : सोलापुर में बड़ा हादसा टला! टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनी प्लेन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments