HomeBreaking NewsIGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन, बैंकॉक से आए यात्री के...

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन, बैंकॉक से आए यात्री के पास से जब्त हुई ₹3 करोड़ की ज्वेलरी और बेशकीमती पत्थर

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करीब 3.04 करोड़ रुपये के कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की है। यात्री बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, उसे 3 अक्टूबर को टर्मिनल-3 पर प्रोफाइलिंग के आधार पर जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान यात्री के सामान और उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि वह यह सामान बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था।

जुड़े ठिकाने से भी हुई बड़ी बरामदगी

मामले की आगे जांच करते हुए कस्टम अधिकारियों ने यात्री से जुड़े एक ठिकाने पर भी तलाशी ली। यहां से करीब 196.676 किलो काले-हरे रंग के कच्चे पन्ने (Rough Emeralds) बरामद किए गए। इसके अलावा 221 कैरेट कट-पॉलिश रूबी और 45 कैरेट कट-पॉलिश पन्ने भी मिले।

अधिकारियों के अनुसार, ठिकाने से बरामद इन कीमती पत्थरों की कीमत करीब 2.02 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह एयरपोर्ट और संबंधित ठिकाने से बरामद कुल सामान की कीमत लगभग 3.04 करोड़ रुपये बताई गई है।

कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी

कस्टम विभाग ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है। मामले में यात्री को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 100 फाइटर जेट्स का हमला, 324 ठिकाने तबाह, यमन में छिड़ी जंग, क्या सऊदी अरब के…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments