HomeBreaking Newsदिल्ली के GTB अस्पताल को सरकार की बड़ी सौगात! 7 मंजिला ट्रॉमा...

दिल्ली के GTB अस्पताल को सरकार की बड़ी सौगात! 7 मंजिला ट्रॉमा ब्लॉक को मंजूरी…

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल(GTB Hospital) में 250 बेड वाला सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी गई। प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर करीब 244.87 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्रस्तावित ट्रॉमा ब्लॉक सात मंजिला होगा। इसमें कुल 250 बेड के साथ 77 क्रिटिकल-केयर बेड, नौ आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 48 ओपीडी कमरे बनाए जाने की योजना है। गंभीर मरीजों और दुर्घटना के मामलों के इलाज के लिए यहां इमरजेंसी और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी और इलाज की सुविधा

नए ब्लॉक का सबसे अहम पहलू इसकी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था होगी। योजना के तहत मरीजों को चौबीसों घंटे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही आधुनिक जांच गहन चिकित्सा और सर्जरी जैसी सेवाएं भी इसी परिसर में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित ब्लॉक में सीटी स्कैन, MRI और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी।

गंभीर मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद

इस परियोजना का उद्देश्य GTB अस्पताल में ट्रॉमा और गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ाना है। खासकर दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को जांच से लेकर सर्जरी और क्रिटिकल केयर तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल-कैंची धाम सफर होगा आसान! 14.9 KM का बनेगा रोपवे, यहां जानें टिकट की कीमत…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments