HomeBreaking NewsDelhi में फायरिंग से दहशत, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक सरेआम...

Delhi में फायरिंग से दहशत, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक सरेआम चली गोलियां, एक की मौत

देश की राजधानी दिल्ली(Delhi Firing) में मंगलवार शाम कानून-व्यवस्था को चुनौती देती दो गंभीर वारदातें सामने आईं। दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक मामूली सी बात के पीछे खून खराबा हो गया। सिर्फ कुर्सी छू जाने को लेकर हुआ विवाद खूनखराबे में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एक फूड पॉइंट पर 17 वर्षीय साहिल अपने दोस्त के साथ बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान कुछ युवक वहां से गुजरे जिनमें से एक का पैर साहिल की कुर्सी से हल्का सा लग गया।

इस छोटी-सी बात पर साहिल ने आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। शुरुआत में मामला शांत होता दिखा और दूसरे पक्ष के युवक वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वे वापस लौटे। आरोप है कि लौटने के बाद उनमें से एक युवक ने अचानक साहिल पर हमला कर दिया और बेहद नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली चला दी।

इलाके में मची अफरा-तफरी

गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायल साहिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, किशोर वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसी रात दूसरी घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से सामने आई जहां 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को गोली काफी नजदीक से मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

पुलिस जांच और कार्रवाई

दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजूरी खास मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है जबकि अमर कॉलोनी फायरिंग मामले में भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थलों से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है।

इलाके में फैली दहशत 

लगातार हुई इन दो घटनाओं से राजधानी के कई इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवादों का इस तरह हिंसा में बदल जाना बेहद चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह घटनाएं एक बार फिर राजधानी में बढ़ते छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने की गंभीर स्थिति को उजागर करती हैं।

यह भी पढ़ें : कनाडा में अंतरराष्ट्रीय एक्सटॉर्शन नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाबी गिरोह के 17…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments