HomeBreaking Newsदिल्ली में भीषण सड़क हादसा, ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 3...

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

दिल्ली(Delhi) के सोनिया विहार इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुस्ता नंबर-5 के पास तेज रफ्तार डंपर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजकर 17 मिनट पर हुआ।

दुर्घटना में शामिल डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर DL1LY 5990 और ऑटो का नंबर DL1RAB 5531 बताया गया है। ऑटो में कुल नौ लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो अज्ञात पुरुष और एक नवजात बच्ची शामिल हैं। वहीं, घायलों में 32 वर्षीय राजा, 30 वर्षीय राखी, दो अज्ञात पुरुष और एक अज्ञात महिला बताए गए हैं। इसके अलावा तीन साल की एक बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों की पहचान और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्टेशन ऑफिसर मनोज त्यागी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। फायर विभाग ने दो वाटर टेंडर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम को घटनास्थल पर भेजा। हालांकि, फायर टीम के पहुंचने से पहले ही घायलों को PCR वैन की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

इस दुर्घटना के बाद इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि संबंधित क्षेत्र में डंपर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि प्रतिबंध के बावजूद डंपर वहां कैसे पहुंचा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की परिस्थितियों और भारी वाहन की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : छठ पूजा में महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं लंबा सिंदूर? जानें इसके पीछे की खास मान्यता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments