HomeBreaking NewsBRICS सम्मेलन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज, भारत ने कसी कमर

BRICS सम्मेलन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज, भारत ने कसी कमर

भारत इस सप्ताह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की मेजबानी करने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन(BRICS summit) आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेजबान के तौर पर इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक पर दुनिया की नजर इसलिए भी है क्योंकि कई बड़े देशों के शीर्ष नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।

कौन-कौन से नेता पहुंचेंगे दिल्ली?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी है। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है हालांकि उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद भी सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में हैं।

इसके अलावा बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल की मौजूदगी की भी जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के शामिल होने की संभावना है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

क्या है BRICS और क्यों अहम है?

BRICS की शुरुआत 2006 में एक अनौपचारिक समूह के तौर पर हुई थी। इसका पहला औपचारिक शिखर सम्मेलन 16 जून 2009 को आयोजित हुआ। मौजूदा समय में इसमें 11 देश शामिल हैं – ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात।

भारत BRICS का संस्थापक सदस्य है। वर्ष 2026 में संगठन की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में यह सम्मेलन भारत के लिए वैश्विक सहयोग, आर्थिक मुद्दों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने का अहम अवसर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत पर भरभराकर गिरी क्रेन, 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments