HomeBreaking Newsइमिग्रेशन को चकमा या बड़ी लापरवाही? दिल्ली एयरपोर्ट से बिना क्लीयरेंस बाहर...

इमिग्रेशन को चकमा या बड़ी लापरवाही? दिल्ली एयरपोर्ट से बिना क्लीयरेंस बाहर निकले 3 विदेशी 

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Delhi airport) पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। तीन इतालवी नागरिक बिना जरूरी इमिग्रेशन जांच पूरी किए भारत से बाहर चले गए। मामला सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

12 सितंबर 2026 को भेजे गए नोटिस में मंत्रालय ने एयर इंडिया के CEO से जवाब मांगा है कि इस मामले में एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। कंपनी को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे यात्री

घटना 3 और 4 सितंबर की रात की बताई जा रही है। तीनों यात्री अमृतसर से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1115 से दिल्ली पहुंचे थे। फ्लाइट रात करीब 12:50 बजे दिल्ली पहुंची।

लगभग 55 मिनट बाद रात 1:45 बजे तीनों लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-763 से म्यूनिख के लिए रवाना हो गए। नियमों के मुताबिक विदेश जाने से पहले इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी होना जरूरी थी लेकिन इन यात्रियों की यह जांच नहीं हुई।

बोर्डिंग पास से शुरू हुई गड़बड़ी

मंत्रालय के अनुसार, हब एंड स्पोक व्यवस्था में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग-अलग बोर्डिंग पास व्यवस्था होती है। तीनों यात्रियों के पास अमृतसर-दिल्ली यात्रा के लिए घरेलू यानी D बोर्डिंग पास था। इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में ही म्यूनिख जाने वाली लुफ्थांसा उड़ान का बोर्डिंग पास दे दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि निर्धारित SOP में इस तरह की प्रक्रिया का प्रावधान नहीं है।

जांच में उठे कई सवाल

नोटिस में पूछा गया है कि घरेलू बोर्डिंग पास वाले यात्री इंटरनेशनल एरिया तक कैसे पहुंच गए और उन्हें समय रहते रोका क्यों नहीं गया। एयर इंडिया और SATS के कर्मचारियों की भूमिका, निगरानी टीम की मौजूदगी और यात्रियों के जरूरी मिलान की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं।

बताया गया है कि यह चूक यात्रियों के रवाना होने से पहले नहीं पकड़ी गई और बाद में मैनुअल मिलान के दौरान सामने आई। इस घटना ने एयरपोर्ट की इमिग्रेशन और यात्री निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमिकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन, जुटेगी दुनिया भर की…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments