HomeBreaking Newsतिब्बत में फिर टूटा बांध, नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, त्रिशूली...

तिब्बत में फिर टूटा बांध, नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, त्रिशूली नदी किनारे हाई अलर्ट

तिब्बत की ओर बनी एक बड़ी झील के टूटने की सूचना के बाद नेपाल में बाढ़ का खतरा अचानक बढ़ गया है। चीनी अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर नेपाल प्रशासन ने नदी बेसिन के निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नेपाल पुलिस ने झील टूटने की सूचना मिलते ही बचाव और राहत अभियान में लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के आसपास जाने से बचें और खतरे की जानकारी दूसरे लोगों तक भी पहुंचाएं।

चीनी अधिकारियों ने नेपाल को दी जानकारी

रसुवा जिले के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने घटना की पुष्टि की है। नेपाली मीडिया पोर्टल ऑनलाइन खबर के मुताबिक, सीडीओ ने बताया कि झील टूटने की सूचना नेपाल को सीधे चीनी पक्ष से मिली। उन्होंने कहा कि चीनी अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद नदी किनारे बसे लोगों के लिए पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो के पास बनी थी झील

बताया जा रहा है कि यह झील चीन के तिब्बती क्षेत्र में चोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी थी। ये नदियां आगे चलकर त्रिशूली नदी से जुड़ती हैं। झील टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी इन नदियों में आने की आशंका है। इससे त्रिशूली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

नदी किनारे बसे गांवों को खाली करने की सलाह

संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने त्रिशूली नदी के किनारे बसे गांवों और बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी है। नेपाल पहले ही बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है। ऐसे में तिब्बती क्षेत्र में एक और झील के टूटने की खबर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राहत और बचाव एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Read More

अहमदाबाद में बारिश से डूबे इलाकों पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अगली बार वोट मांगने से पहले समस्या खत्म कर दूंगा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments