HomeBreaking NewsUP में CNG के दामों में बढ़ोतरी, लखनऊ में ₹2, तो अयोध्या...

UP में CNG के दामों में बढ़ोतरी, लखनऊ में ₹2, तो अयोध्या में ₹3.25 महंगी, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में सीएनजी से वाहन चलाने वालों को अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना होगा। कई शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमतों(CNG prices) में बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम तीन अक्टूबर से 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। पहले यहां गैस 105 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही थी जो अब बढ़कर 107 रुपये हो गई है।

लखनऊ के साथ उन्नाव में भी सीएनजी महंगी हुई है। यहां कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। पहले 101.75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलने वाली सीएनजी अब 103.75 रुपये में मिलेगी। दोनों शहरों में नई दर तीन अक्टूबर से लागू हो चुकी है।

आगरा में 4 अक्टूबर से नई कीमत

आगरा में सीएनजी की संशोधित कीमत चार अक्टूबर से लागू होगी। यहां वाहन चालकों को अब 105 रुपये के बजाय 107 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी खरीदनी होगी। यानी आगरा में भी कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

अयोध्या और सुलतानपुर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सीएनजी के दामों में सबसे बड़ा इजाफा अयोध्या और सुलतानपुर में हुआ है। दोनों जगह कीमत 101.75 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। इस तरह इन शहरों में वाहन चालकों को हर किलोग्राम सीएनजी के लिए 3.25 रुपये ज्यादा देने होंगे।

क्या है दामों के बढ़ने की वजह?

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीएनजी की कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह इनपुट गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी है। संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों में सीएनजी के खुदरा बिक्री मूल्य में बदलाव किया गया है। नई कीमतों का सीधा असर सीएनजी कार, ऑटो और अन्य गैस से चलने वाले वाहनों के रोजाना खर्च पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : फरीदकोट में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments