HomeCurrent NewsAI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन करने पर भड़के CM...

AI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन करने पर भड़के CM योगी, बोले – देश की छवि की खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “क्या हम देश की कीमत पर सौदेबाजी करेंगे? जहां पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है, वहां ऐसी हरकतें देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

CM Yogi

AI समिट के दौरान हुआ विरोध

दरअसल, भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस ने दी सफाई

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि यह विरोध युवाओं की बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा केवल यूथ कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर उस युवा का है जो आज बेरोजगार है।

Read More

‘पैक्स सिलिका’ समझौते पर भारत ने किया हस्ताक्षर, सेमीकंडक्टर और AI सप्लाई चेन को मिलेगा बढ़ावा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments