HomeBreaking Newsबिहारवासियों के लिए CM सम्राट चौधरी का उपहार, सिंधु दर्शन यात्रा के...

बिहारवासियों के लिए CM सम्राट चौधरी का उपहार, सिंधु दर्शन यात्रा के लिए सरकार देगी ₹20 हजार की आर्थिक मदद

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी(CM Samrat Chaudhary) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के लोगों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बुधवार 17 जून 2026 को आयोजित इस बैठक में कुल 29 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इनमें धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना और राज्य में हेली टूरिज्म सेवा शुरू करने का निर्णय खास चर्चा में रहा।

सरकार का उद्देश्य लोगों को धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाना है ताकि राज्य के नागरिक नई जगहों की यात्रा कर सकें और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिले।

लद्दाख जाकर कर सकेंगे सिंधु नदी के दर्शन

कैबिनेट ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बिहार के मूल निवासी लद्दाख जाकर सिंधु नदी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा पूरी करने के बाद सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही व्यक्ति का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। सरकार ने योजना के तहत हर साल अधिकतम 100 लोगों को यात्रा का अवसर देने का फैसला किया है।

यात्रा खर्च का आधा हिस्सा देगी सरकार 

इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पूरी करने के बाद यात्रियों को यात्रा खर्च की 50 प्रतिशत राशि या अधिकतम 20 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से ऐसा नहीं कर पाते।

सिंधु दर्शन यात्रा को देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों में शामिल किया जाता है। लद्दाख में सिंधु नदी से जुड़ी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताएं हैं जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

बिहार में शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026 को भी मंजूरी दी है। इस योजना के जरिए पर्यटक अब बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे।

पहले चरण में वाल्मीकिनगर, मां मुंडेश्वरी मंदिर और राजगीर को इस योजना में शामिल किया गया है। पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिए इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का अलग अनुभव ले सकेंगे।

पटना का आसमान से दिखेगा नजारा

हेली टूरिज्म योजना के तहत पटना शहर का स्काईलाइन व्यू दिखाने के लिए विशेष जॉय राइड की व्यवस्था भी की जाएगी। यह सेवा हर शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।

पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए प्रति सीट 2100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अन्य पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों को उपलब्ध पैकेज के अनुसार यात्रा का चयन करना होगा।

धार्मिक यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

बिहार सरकार के इन फैसलों को राज्य में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। एक ओर जहां सिंधु दर्शन योजना के जरिए लोगों को तीर्थ यात्रा में आर्थिक सहयोग मिलेगा वहीं हेली टूरिज्म सेवा से राज्य के पर्यटन स्थलों को नए तरीके से देखने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नवजातों का सौदा करने वाला गिरोह बेनकाब, पांच राज्यों में फैला नेटवर्क…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments