HomeBreaking Newsछठ पूजा के लिए घाटों की तैयारियों पर CM रेखा गुप्ता सख्त,...

छठ पूजा के लिए घाटों की तैयारियों पर CM रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं-‘लापरवाही मिली तो छोड़ूंगी नहीं’

छठ महापर्व को देखते हुए दिल्ली में घाटों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) लगातार निरीक्षण कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने प्रमुख सूर घाट का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जरूरी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाट परिसर में खराब पड़े गेट, जंग लगे ढांचों और टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत कराने को कहा।

उन्होंने साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन और घाट के दोनों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।CM रेखा ने पानी की व्यवस्था में मिली कमियों पर अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उचित प्रबंध करने और घाट पर मौजूद शौचालयों की सफाई व मरम्मत जल्द कराने को कहा। इसके अलावा, लोगों की जरूरत से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

छठ से पहले पूरी होनी चाहिए तैयारी

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और तय समयसीमा में सभी लंबित कार्य पूरे करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाएं छठ महापर्व के दिन तक अधूरी नहीं रहनी चाहिए बल्कि श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

श्रद्धालुओं को मिलें सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लाखों परिवारों की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि व्रत करने वाले लोगों और अन्य श्रद्धालुओं को घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का जोर पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा और अर्घ्य देने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें : विजय-रश्मिका की टीम का बड़ा एक्शन! साइबर क्राइम में की शिकायत…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments