HomeBreaking Newsनालंदा शीतला माता मंदिर हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक,...

नालंदा शीतला माता मंदिर हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया ऐलान

बिहार के नालंदा स्थित शीतला देवी मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, जिससे वे मर्माहत हैं।

मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये का मुआवजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को कुल 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसमें आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों के मौत और करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

इस घटना पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे “अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। बता दें कि नालंदा में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments