पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किए। इस बैठक में पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे मुलाकात के दौरान पंजाब में सड़क नेटवर्क, फ्लाईओवर और नेशनल हाईवे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब के विकास कार्यों को लेकर खुलकर बातचीत हुई है।
पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बैठक में पंजाब के ओवरब्रिज, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए। उन्होंने कहा कि अमृतसर में फ्लाईओवर परियोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई है।भगवंत सिंह मान के मुताबिक, नितिन गडकरी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं ताकि लंबित परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान, पंजाब में NHAI से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से, ‘रोड सेफ्टी फोर्स’ (SSF) पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। गडकरी जी ने लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार द्वारा की गई इस अनूठी पहल की भरपूर सराहना की।
ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਕੇਂਦਰੀ ਸੜਕ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ NHAI ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਅਤੇ ਮਸਲਿਆਂ 'ਤੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਚਰਚਾ ਹੋਈ।
ਖਾਸ ਤੌਰ 'ਤੇ 'ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ' (SSF) ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗਡਕਰੀ ਜੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ-ਮਾਲ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ… pic.twitter.com/F91bIyUol4
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 13, 2026
फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे होगा चौड़ा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को चौड़ा करने और उसे नेशनल हाईवे का दर्जा देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा आदमपुर ओवरब्रिज परियोजना में फंडिंग से जुड़ी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने परियोजना के लिए बैंक गारंटी उपलब्ध कराने की बात कही है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
शिक्षा पर भी बोले CM मान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य की तीन छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं, जो पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के युवा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
Read More
नंदीग्राम या भवानीपुर ? CM शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी कौन सी सीट…बंगाल में गरमाई सियासत

