HomeBreaking Newsपंजाब बोर्ड 10वीं टॉपर्स से मिले CM मान, छात्रों ने कहा -...

पंजाब बोर्ड 10वीं टॉपर्स से मिले CM मान, छात्रों ने कहा – अब राज्य का नाम रोशन करना लक्ष्य

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मेधावी छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब बोर्ड के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

हरलीन शर्मा बनीं पंजाब की टॉपर

CM भगवंत सिंह मान ने विशेष रूप से फरीदकोट के जैतो की हरलीन शर्मा को बधाई दी, जिन्होंने 650 में से 646 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनीमहेश शर्मा और रिया रानी ने 645 अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है।

“शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार”

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि गांव और शहर के हर बच्चे को समान अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जहां आर्थिक या सामाजिक स्थिति किसी छात्र की सफलता में बाधा न बने। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये छात्र आगे चलकर देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

छात्रों ने कहा- अब राज्य का नाम रोशन करना लक्ष्य

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात के बाद टॉपर्स ने खुशी जताई। विद्यार्थियों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नई प्रेरणा मिली है। छात्रों ने कहा कि पहले वे केवल अपने करियर और निजी सफलता के बारे में सोचते थे, लेकिन अब उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी उपलब्धियां पूरे राज्य का नाम ऊंचा कर सकती हैं।

Read More

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर नहीं मिली राहत, 14 मई को फिर होगी सुनवाई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments