HomeBreaking Newsमोहाली में नियमित किए गए कर्मचारियों को CM मान ने सौंपे नियुक्ति...

मोहाली में नियमित किए गए कर्मचारियों को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – योग्यता के आधार पर हो रही भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के नियमित किए गए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया पर एक बार फिर जोर दिया।

‘सिफारिश नहीं, योग्यता के आधार पर हो रही भर्ती’

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में सभी सरकारी नौकरियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की सिफारिश, राजनीतिक दबाव या पक्षपात की कोई जगह नहीं है। पंजाब सरकार का लक्ष्य योग्य युवाओं को निष्पक्ष तरीके से रोजगार मुहैया कराना है।

रोजगार और पारदर्शिता पर सरकार का फोकस

मुख्यमत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने और सरकारी भर्ती प्रक्रिया में लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के जरिए योग्य उम्मीदवारों को उनका अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करेगी। साथ ही, बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More

चढ़ावा चोरी मामले में SC ने राम मंदिर ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से भी मांगी रिपोर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments