HomeBreaking Newsआज बठिंडा दौरे पर रहेंगे CM मान, 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में सुनेंगे...

आज बठिंडा दौरे पर रहेंगे CM मान, ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

CM Bhagwant Singh Mann Lok Milni Program: पंजाब के मुख्यमंत्री सिंह भगवंत सिंह मान आज बठिंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मोड़ मंडी क्षेत्र के गांव मंडी कला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री मान का यह दौरा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शाम 4 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शाम करीब 4 बजे ताजो पट्टी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

विकास कार्यों पर भी होगी चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लेंगे। सरकार की जनहित योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से आम लोगों और सरकार के बीच संवाद और मजबूत होगा।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Read More:

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका, हादसे में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर संभव मदद की जाएगी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments